फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: रास्ता रोककर युवक पर जानलेवा हमला, गोली लगने से अस्पताल में भर्ती; क्यों बेखौफ हैं बदमाश?

Wed, 05 Aug 2026 02:05 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना के सिहोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घर लौट रहे युवक का रास्ता रोककर उस पर गोली चला दी गई।गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिहोनिया निवासी सीता पुत्र जगदीश सिंह तोमर सेंट्रल बैंक के पास से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान ककन्नमठ रोड के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।आरोप है कि डब्बू तोमर, बिन्नू तोमर, छोटे चौधरी तथा एक अज्ञात आरोपी ने मिलकर उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें- MP Weather: अगले 48 घंटे झमाझम के आसार, मालवा-निमाड़ के 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जाने अपने शहर का मौसम

फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती तौर पर पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

 पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मामले से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें