फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena: श्रद्धालु बनकर आया चोर, दिनदहाड़े जैन मंदिर से चांदी का छत्र ले उड़ा बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

Tue, 04 Aug 2026 08:51 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

शहर के प्रसिद्ध श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से जैन समाज में आक्रोश और चिंता का माहौल है। अज्ञात चोर मंदिर में स्थापित भगवान मुनिसुब्रतनाथ की वेदी से चांदी का छत्र चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

जानकारी के अनुसार चोर मंदिर में सामान्य श्रद्धालु की तरह दाखिल हुआ। कुछ देर तक इधर-उधर देखने के बाद उसने मौका पाकर भगवान की वेदी पर रखा चांदी का छत्र उठाया और वहां से निकल गया। घटना के समय मंदिर में मौजूद लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब मंदिर प्रबंधन ने वेदी का निरीक्षण किया तो छत्र गायब मिला। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना स्पष्ट दिखाई दी।

ये भी पढ़ें: Shivpuri: भंडारे की बासी खीर खाने से 56 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, एक की हालत गंभीर, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के पदाधिकारी और जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की चोरी न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करती है। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और चोरी गए चांदी के छत्र की बरामदगी की मांग की है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि चोर के आने-जाने के रास्ते और उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए चांदी के छत्र की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें