फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: चलते कंटेनर में लगी अचानक भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

Mon, 19 May 2025 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना जिले के सबलगढ़ में कटघर गांव के पास सोमवार को एक चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई। सतर्कता दिखाते हुए ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा कंटेनर जलकर राख हो चुका था।

ये भी पढ़ें-  बुरहानपुर से वापस लौट रहे खरगोन के युवकों की बाइक खंडवा में हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जानकारी के अनुसार कंटेनर सबलगढ़ से दिल्ली की ओर मुरम लेकर जा रहा था। जैसे ही वाहन चंबल नहर के पास स्थित कटघर गांव के समीप पहुंचा, उसमें अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग लगते ही ड्राइवर बिना देर किए कूद गया।

ये भी पढ़ें-  बेटे ने बंदूक से तीन गोलियां मारकर पिता की कर दी हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

घटना को देखकर राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन और उसमें भरी लाखों रुपए की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। सबलगढ़ पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें