फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur: मंदसौर में एमडी फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार; भारी मात्रा में MD व केमिकल जब्त

Sun, 08 Feb 2026 08:25 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

गरोठ पुलिस ने ग्राम सुरजना में खेत के कुएं के पास गुप्त रूप से संचालित एमडी (मादक पदार्थ) निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में रसायन, तैयार एमडी और निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शनिवार देर रात हुई इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी लेने रविवार को रतलाम रेंज के डीआईजी गरोठ पहुंचे। उनके साथ मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई का जायजा लिया। एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि गरोठ थाना प्रभारी हरीश मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुरजना में खेत के कुएं के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ एमडी तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर भारी पुलिस बल के साथ घेराबंदी की और दबिश दी। मौके पर दो युवक एमडी निर्माण की प्रक्रिया में लिप्त पाए गए।

पढ़ें: सड़क के सवाल पर उबाल, पिंडरुखी में युवाओं ने रोका विधायक का काफिला; बिना उतरे लौटे ओमप्रकाश धुर्वे पुलिस ने मौके से 102 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी, 12 किलो 610 ग्राम तीव्र गंध वाले रसायनों का गाढ़ा मिश्रण, 3 किलो 540 ग्राम तरल पदार्थ, 680 ग्राम सफेद केमिकल पाउडर, गैस सिलेंडर, सेंट्रीफ्यूज मशीन, चूल्हा-भट्टी, स्टील के बर्तन, बिजली के तार तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम दीपक पिता राधेश्याम सिकलीगर (उम्र 32 वर्ष) एवं सुमित पिता राजाराम सिकलीगर (उम्र 19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सुरजना, बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 50/2026 अंतर्गत धारा 8/15, 22, 29 एवं 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें