फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला में राष्ट्रीय ध्वज का अनादर: सेंट्रल बैंक की शाखा में नहीं फहराया तिरंगा, SDM ने दिए जांच के आदेश

Wed, 19 Aug 2026 08:24 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले के बम्हनी बंजर में राष्ट्रध्वज के सम्मान को लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जहां देशभर में तिरंगा शान से फहराया गया, वहीं बम्हनी बंजर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में ध्वजारोहण नहीं किया गया। शाखा परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर किसी तरह की साज-सज्जा भी नजर नहीं आई।

बैंक के किसी कर्मचारी ने किया ध्वजारोहण
आरोप है कि बैंक मैनेजर पवन जोशी सहित किसी भी कर्मचारी ने ध्वजारोहण नहीं किया। मामला सामने आने के बाद बैंक के जिला स्तरीय एलडीएम से सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मौखिक फटकार लगाने की बात कही, लेकिन कैमरे पर बयान देने से इनकार कर दिया। मामला मंडला एसडीएम सोनल सिडाम के संज्ञान में पहुंचने के बाद उन्होंने एलडीएम को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि 15 अगस्त को सभी शासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण के निर्देश दिए गए थे। जांच में यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  अनाज मंडी में एसडीएम की अचानक दबिश से हड़कंप: 580 बोरी अनाज से भरे दो ट्रक जब्त, सात लाख का माल पकड़ाया

अब जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि बैंक शाखा में ध्वजारोहण नहीं होने के लिए कौन जिम्मेदार है और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें