फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: मंडला छात्रावास का वीडियो वायरल, अधीक्षक पर नशे में अभद्रता के आरोप; विभाग करेगा जांच

Tue, 28 Jul 2026 04:54 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला जिले के ग्राम टाटरी स्थित शासकीय सीनियर बालक छात्रावास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि छात्रावास अधीक्षक पन्नूलाल वट्टी ने कथित रूप से शराब के नशे में छात्रावास परिसर में कर्मचारियों और छात्रों के साथ गाली-गलौज तथा अभद्र व्यवहार किया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात छात्रावास में अधीक्षक के कथित व्यवहार से परेशान छात्रों ने उनका वीडियो बना लिया। वहीं, अधीक्षक के बेटे का भी छात्रावास परिसर में कथित रूप से शराब पीते हुए एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसे 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है।

पढे़ं:  बैरिकेड तोड़े, वैकल्पिक रास्ता चुना, 500 से ज्यादा अन्नदाता पैदल निकले; तस्वीरें देखें एक छात्र का आरोप है कि रविवार देर रात करीब 2 बजे अधीक्षक नशे की हालत में छात्रावास पहुंचे और छात्रों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकियां दीं। छात्र का यह भी दावा है कि अधीक्षक ने छात्रावास के भृत्य (कर्मचारी) के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा, छात्र ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले अधीक्षक का बेटा भी छात्रावास परिसर में शराब पीते हुए देखा गया था। मामले में सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग कार्यालय के क्षेत्र संयोजक विष्णु सिंगौर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि छात्रावास पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें