फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: कटरा में साइड देने को लेकर विवाद, बोलेरो सवार युवकों ने कार चालक से की मारपीट

Tue, 18 Aug 2026 05:47 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मंडला कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा में देर रात साइड देने को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय-बैल आ जाने के कारण एक ट्रक चालक ने अपना वाहन रोक दिया था। इसी दौरान पीछे से आई बोलेरो में सवार कुछ युवक नीचे उतरे और ट्रक चालक से गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। युवकों ने ट्रक को ओवरटेक कर बोलेरो को सड़क पर खड़ा कर हंगामा भी किया।

इसी बीच पीछे से आ रहे एक कार चालक ने अपनी गाड़ी रोककर युवकों को समझाने का प्रयास किया। कार चालक ने बताया कि ट्रक के सामने मवेशी आ जाने के कारण चालक ने वाहन रोका था और गाली-गलौज नहीं करने की बात कही। आरोप है कि समझाने से नाराज बोलेरो सवार युवकों ने कार चालक के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।

पढे़ं: मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, लाड़ली बहना के लिए 1.14 लाख करोड़, नर्मदा मिशन और युवाओं को AI ट्रेनिंग

युवकों ने कार चालक की लात-घूंसों से पिटाई की। विवाद बढ़ने पर जैक रॉड निकालने की बात भी सामने आई है। घटना के चलते सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

पूरी घटना किसी राहगीर ने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें