फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: अमरपाटन में जन्मदिन पार्टी के दौरान चली गोली, मचा हड़कंप; एक युवक घायल, आरोपी फरार

Sun, 02 Nov 2025 04:25 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब पार्टी के दौरान अचानक गोली चल गई। घटना एनएच-30 किनारे स्थित एक निजी ढाबे में हुई, जहां कुछ युवक अपने साथी का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान हुए विवाद ने ऐसा रूप लिया कि एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे एक युवक घायल हो गया।

क्यों विवाद के बाद चली गोली
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जन्मदिन पार्टी में शामिल युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, देखते ही देखते विवाद बढ़ा और एक युवक ने अचानक पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली पुनीत पटेल नामक युवक के बाएं पैर के पंजे में लगी। पुनीत जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें- एसपी और पूर्व विधायक में भिड़ंत, कट गया 2300 रुपये का चालान; बिना हेलमेट चला रहे थे बाइक

घायल को किया गया बिरला अस्पताल रेफर
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद युवकों ने घायल पुनीत को पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए बिरला अस्पताल, सतना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फायरिंग करने वाला युवक फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि अमरपाटन के एक निजी ढाबे में जन्मदिन मनाने द्वारा एक घटना घटित हो गई और अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई है, जिसमें एक युवक घायल है। घटना में प्रयुक्त हथियार और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विवाद शराब के नशे में हुआ था।

ये भी पढ़ें- कानूनी पच्चड़े में फंसे संजय पाठक: हाईकोर्ट ने 16 दिसंबर तक मांगा जवाब, जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने लगाया आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि एनएच-30 किनारे कई ढाबों में देर रात तक शराब पार्टियां होती हैं जिससे झगड़े और फायरिंग जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे ढाबों की कड़ी निगरानी और कार्रवाई की मांग की है जिससे कि इस तरह की घटना को कम किया जा सके ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें