फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:29 PM IST

मैहर जिले में अवैध डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के अवैध कारोबार के खिलाफ सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से महा-अभियान चलाया। कलेक्टर रानी बाटड़ और एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने खुद मैदान में उतरकर अमदरा और रामनगर क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध ईंधन, गैस सिलेंडर और शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे से चल रही है।

हाईवे के ढाबों पर अचानक पहुंचे कलेक्टर-एसपी
प्रशासन की टीम ने अमदरा थाना क्षेत्र के घुनवारा और सभागंज इलाकों के हाईवे में स्थित ढाबों पर औचक दबिश दी। छापेमारी की खबर मिलते ही कई ढाबा संचालक मौके से फरार हो गए। विशेष रूप से बाबूजी ढाबा पर की गई कार्रवाई में टैंकर सहित भारी मात्रा में अवैध डीजल बरामद किया गया है। यहां ड्रमों में भरकर ईंधन को अवैध रूप से बेचने के लिए संग्रहित किया गया था।

ये भी पढ़ें-रिश्तों का कत्ल: 80 साल की बीमार मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, सेवा से उब कर बेटा बन गया जल्लाद

एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न ठिकानों से करीब 20,000 लीटर से अधिक अवैध डीजल जब्त किया गया है। वहीं अमरपाटन क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 14 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ढाबे में कार्रवाई के दौरान 2 पेटी और एक जगह 43 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई है।

9 मामले दर्ज, माफियाओं पर नकेल
इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 9 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिले के अमदरा क्षेत्र में यहां सबसे अधिक 7 मामले दर्ज किए गए हैं, जो मुख्य रूप से डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध जमाखोरी से जुड़े हैं। रामनगर क्षेत्र में 2 मामले दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।     ड्रमों में भरा डीजल  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें