फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love-Jihad Fundig Case : तीन माह से फरार लव जिहाद की फंडिंग का आरोपी पार्षद अनवर कादरी अचानक पहुंचा कोर्ट

तीन माह से फरार लव जिहाद की फंडिंग के मामले में आरोपी बने पार्षद अनवर कादरी शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश हुआ। अब पुलिस उसका रिमांड लेगी और लव जिहाद को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने उसके उपर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। शुक्रवार को जब वह कोर्ट में पेश हुआ तो पुलिस अफसरों को जानकारी लगी और कोर्ट पहुंचे। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने कई जगह छापे मारे थे। दिल्ली से उसकी बेटी आयशा को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसकी जमानत हो गई है।

अनवर को पार्षद पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। महापौर परिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। इसके संभागायुक्त दीपक सिंह ने भी शोकाज नोटिस जारी किया। अनवर को 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखना था, हालांकि तब तक जवाब पेश नहीं हुआ।

अनवर कादरी पिता मोहम्मद असलम कादरी उर्फ अनवर पर इंदौर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा महाकाल उज्जैन थाना में भी भादवि के तहत 392 का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अलावा इंदौर नगर के संयोगितागंज थाने में 7 प्रकरण, सदर बाजार थाने में 4, खजराना में 3, बाणगंगा में 2, चंदन नगर थाने में 2, जूनी इंदौर, सराफा, छोटी ग्वालटोली और एमजी रोड थाने में विभिन्न धाराओं में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें