फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर: आयशर की टक्कर से दो मासूमों की मौत, 100 फीट तक घसीटी बाइक

Tue, 21 Apr 2026 09:55 AM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। दादा दरबार के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में 3 और 5 साल की दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार चार लोग दो छोटी बच्चियां, एक महिला और एक पुरुष शादी समारोह से बड़वाह की ओर से अपने घर मोरटक्का माफी लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार आयशर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बाइक को करीब 100 फीट तक घसीटता ले गया। हादसे में श्रृष्टि (5), पिता योगेश निवासी एखंड, और भूमिका (3), पिता देवाराम निवासी मोरटक्का माफी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार जया और योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पढ़ें: 'सनातन पर प्रहार करने वाला खुद होता कमजोर', जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज बोले घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आयशर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। मृत बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। यह पहला मामला नहीं है। इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क निर्माण अधूरा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लगातार हादसों के बावजूद प्रभावी सुरक्षा उपायों की कमी चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें