मध्यप्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को चल रही जनसुनवाई के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। यहां एक पीड़ित किसान सिविल लाइन स्थित एसडीम कार्यालय से सड़क पर बारिश पानी से फैले कीचड़ के बीच, लोट लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय तक अपनी पीड़ा सुनाने जनसुनवाई में पहुंचा था। किसान का कहना था कि उसकी जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है, जिसको लेकर उसने कई बार आवेदन भी दिया है। लेकिन अब तक उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई है। उसने एसडीम के सामने भी गुहार लगाई थी, लेकिन वहां से भी उसकी समस्या का जब कोई हल नहीं निकला तो उसने विरोध स्वरूप यह तरीका अपनाने का सोचा। उसके बाद किसान अपने विकलांग पिता के साथ जिला कलेक्टर से मिला। वहीं, जिला कलेक्टर ने उसकी पीड़ा सुन सात दिन के अंदर एसडीएम को उसकी समस्या का हल करने के निर्देश दिए हैं।