फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: बगैर अनुमति हो रहे निर्माण से गिर पड़ी पड़ोस की दो मंजिला बिल्डिंग, चल रही थी नींव की खुदाई

Thu, 18 Dec 2025 07:10 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा के वार्ड नंबर 30 भैरव तालाब वार्ड के पाडवा क्षेत्र में दो मंजिला बिल्डिंग गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक भर-भराकर गिर पड़ी। करीब 1500 स्क्वायर फीट में बनी इस बिल्डिंग में एक मेडिकल एजेंसी संचालित होती थी। इसके साइड में कुछ निर्माण कार्य जारी था, और वहां नींव की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक यह बिल्डिंग गिर पड़ी। हालांकि गनीमत रही कि गुरुवार को यहां साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसके चलते इस परिसर में कोई भी मौजूद नहीं था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। साथ ही बिल्डिंग को गिरते देख, पड़ोस में काम कर रहे मजदूर भी वहां से तुरंत ही भाग गए। जिससे उन्हें भी किसी तरह की चोट नहीं लगी। हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत ही पुलिस प्रशासन का अमला और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

बड़ा नुकसान
इधर मौके पर पहुंचे बिल्डिंग संचालक के परिजन अमृतपाल सिंह चावला ने बताया कि इस भवन में उनके रिश्तेदारों की चावला मेडिकल एजेंसी संचालित होती थी, जिसमें करीब 6 से अधिक का स्टाफ था, जो हर समय इस भवन में मौजूद रहता था। लेकिन गुरुवार अवकाश होने के चलते आज सभी छुट्टी पर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस भवन में रखी करीब दो से तीन करोड़ रुपए की मेडिकल की दवाइयां, और इस भवन का कुल नुकसान करीब 5 करोड़ रुपए का हुआ है, लेकिन वास्तविक नुकसान तो भवन स्वामी जो फिलहाल बाहर हैं उनके आने के बाद ही मालूम चल सकेगा।

ये भी पढ़ें- इंदौर में घर में कई दिनों से बंद थे दंपती के शव, पत्नी बाथरूम में पड़ी मिली तो पति बिस्तर पर मृत

तुरंत पहुंचा था पुलिस प्रशासन
खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि एक बिल्डिंग के भरभरा कर गिरने की सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा था। यहां किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, और मौके पर पुलिस व्यवस्था मौजूद है।

बगैर अनुमति हो रहा था निर्माण
इधर इस मामले में खंडवा एटीएम बजरंग सिंह बहादुर ने बताया कि यहां चावला जी की एक मेडिकल एजेंसी का भवन था और उसी के पड़ोस में लालवानी जी का एक निर्माण कार्य जारी था, जिसकी नींव की खुदाई जारी थी और उसमें प्रारंभिक तौर पर पानी भरने की बात सामने आई है। वही पानी पड़ोस के भवन की नींव में गया जिसके चलते वह कमजोर हुई और बिल्डिंग गिर पड़ी। इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, और पड़ोस में चल रहे निर्माण कार्य की किसी भी तरह की परमिशन होना नहीं पाया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें