फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: सीएम की टास्क फोर्स समिति का विरोध, समिति सदस्य बोले- यह प्रायोजित, गैर आदिवासी कर रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Updated Sat, 26 Jul 2025 01:56 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वन अधिकार अधिनियम और पेसा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित टास्क फोर्स शुक्रवार को खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम नहारमाल और आसपास के क्षेत्रों में जमीनी सर्वे के लिए पहुंची। इस दौरान समिति को स्थानीय आदिवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा।

समिति के सदस्य और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राम दंगोरे ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा गठित इस टास्क फोर्स को केवल सर्वेक्षण और रिपोर्टिंग का दायित्व सौंपा गया है, न कि किसी को पट्टा देने का। दंगोरे के अनुसार विरोध प्रायोजित था, क्योंकि प्रदर्शनकारियों के पास एक जैसे पंपलेट थे, जो संभवतः किसी एक व्यक्ति द्वारा वितरित किए गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विरोध कर रहे अधिकतर लोग पढ़े-लिखे और गैर-आदिवासी थे, जिन्हें न तो पेसा कानून की जानकारी थी और न ही वन अधिकार अधिनियम की। फिर भी वे टास्क फोर्स पर अतिक्रमणकारियों को पट्टा बांटने का आरोप लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें:  लंबा सियासी अनुभव, संघ और PM मोदी के करीबी, जाति समीकरण में भी फिट; ये नेता होगा नया उपराष्ट्रपति?

दंगोरे ने कहा कि समिति केवल जांच और तथ्य एकत्र करने का कार्य कर रही है। विरोध की पृष्ठभूमि और जंगल कटाई से जुड़े मामलों की गहराई से जांच की मांग की जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि जंगलों का दोहन किसने किया और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें:  यहां से भोपाल आता था MD, युवती बोली- सारिक के गुर्गे ने किया था दुष्कर्म, कहा- सबको खुश करो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें