फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: नवचंडी मेले में लगी अचानक आग से तीन दुकानें हुईं राख, समय रहते लोग बाहर निकले; बड़ा हादसा टला

Fri, 20 Mar 2026 05:58 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा शहर के प्रसिद्ध नवचंडी मेले में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे यहां लगीं तीन दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि, समय रहते लोगों को इस क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने की वजह तो अब तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन वहां मौजूद लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि पास के कूड़े के ढेर में सुलग रही आग ने मेले की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास की दुकानों तक खलबली मच गई। लोग आसपास से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अस्थायी रूप से लगाई गईं तीन दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थीं। मेले में लगी इस आग से दुकानों में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। यहां दुकानदारों का आरोप है कि, मेले के आयोजकों की लापरवाही के चकते ही यह हादसा हुआ है। इधर फिलहाल मोघट थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मेले का समापन नजदीक होने के चलते कई दुकानों में सामान कम बचा था, और आसपास की कुछ दुकानें तो पहले से ही खाली थीं, जिससे नुकसान सीमित रहा।

ये भी पढ़ें- उज्जैन-भोपाल रेलवे लाइन पर हादसा, ब्रिज की मरम्मत के दौरान क्रेन नदी में गिरी, रेल यातायात प्रभावित

बता दें कि, नवचंडी मेला खंडवा का एक प्रसिद्ध मेला है, जो हर साल आयोजित किया जाता है। इस मेले में देशभर से लोग आते हैं और खरीदारी करते हैं। इधर इन दिनों चैत्र नवरात्र भी चल रहा है जिसके चलते भी इस समय मेले में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच हुई आज अचानक आग लगने की इस घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन सुबह का समय होने से उस समय मेले में ग्राहकी कम थी जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें