फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: पत्नी के पास पिता को बैठा देख बेटे को आया गुस्सा, चाकू घोप कर उतारा मौत के घाट

Tue, 25 Mar 2025 08:45 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिश्तों को कलंकित कर अवैध संबंधों के चलते बेटे ने ही पिता की हत्या की हत्या कर दी। यहां के बिष्टान थाना अंतर्गत आने वाले गांव महुमाण्डली में एक बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। पिता के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के परिजनों के मुताबिक बड़ा पुत्र मुकेश अपने पिता के उसकी पत्नी के पास आने-जाने और बैठने से नाराज था। उसे ससुर और पुत्रवधु के बीच अवैध सम्बन्ध होने की आशंका थी। इसको लेकर पिता पुत्र में अक्सर विवाद होता था। इसी बीच रात के समय पिता को बहू के पास बैठा देख उसने शराब के नशे में तैश में आकर चाकू से उनपर वार कर दिया। गंभीर घायल होने के चलते पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

भाई ने भाभी पर शक करने के चलते की पिता की हत्या
वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक के छोटे बेटे अजय ने बताया कि उनकी भाभी पर उनका बड़ा भाई उनके पापा को लेकर शक करता था। इसी के चलते भाई ने रात में पापा को चाकू मार दिया। इस तरह मेरे भाई ने ही मेरी भाभी पर शक करने की वजह से मेरे पिता की हत्या कर दी। उस दौरान भाई शराब के नशे में भी था।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में खेलते समय कुंड में गिरा पांच साल का बच्चा, डूबने से हुई मौत

आरोपी को हिरासत में लिया
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए खरगोन एएसपी मनोहर सिंह बारिया ने बताया कि महुमाण्डली गांव के रहने वाले अजय ने फोन कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता कालू बामनिया की हत्या की गई है। उसने बताया था कि उसके भाई ने ही उसके पिता को चाकू मार कर हत्या की है। इस सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। वहां परिजनों की शिकायत पर थाना बिष्टान के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद मृतक के बेटे मुकेश को भी हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें- छतरपुर में सुरक्षा बल के कैंप को पेट्रोल डालकर फूंका, जवानों ने कैंप से निकल कर बचाई जान, Video

पिता के भाभी के पास जाने आने से था नाराज
उन्होंने बताया कि पृथम दृष्टया यह मामला अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या किये जाने का प्रतीत हो रहा है। इसमें मृतक के छोटे बेटे अजय ने पुलिस को बताया था कि बड़ा भाई मुकेश उसके पिता के साथ अपनी बहू से अवैध संबंध होने को लेकर शक करता था। पिता के भाभी के पास जाने आने से वह नाराज था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद मृतक के बड़े बेटे मुकेश ने पिता कालू पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें