फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवा पुलिस ने डेरा गैंग का किया भंडाफोड़: लाखों के जेवरात बरामद, सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट से खुला राज

Sat, 28 Mar 2026 09:36 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने डेरों में रहकर चोरी करने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। गैंग का सरगना पहले से ही बुरहानपुर, रतलाम और देवास सहित कई जिलों में करीब 16 आपराधिक मामलों में वांछित है। जानकारी के अनुसार, यह गैंग फुटपाथ किनारे अस्थायी झोपड़ियां बनाकर डेरों में रहता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। हाल ही में इन्होंने पदमनगर थाना क्षेत्र के नवकार नगर में एक घर को निशाना बनाया। इस मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी मनोज कुमार राय ने बताया कि नवकार नगर निवासी विजय राठौर अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। 22 फरवरी की सुबह पड़ोसियों ने घर का गेट खुला होने की सूचना दी। जब वे लौटे तो घर के मुख्य गेट और अंदर के दरवाजों के ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा हुआ था और सोने-चांदी के गहनों के साथ करीब 50 हजार रुपये नकद और दो गुल्लक गायब थे।

पढे़ं:  मां बगलामुखी धाम पहुंची कथावाचक जया किशोरी, किया हवन; पंडित ने ओढ़ाई पीतांबर चुनरी पुलिस ने विशेष टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले फिंगरप्रिंट के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपी धीरज उर्फ दादा उर्फ दादिया निवासी रतलाम का नाम सामने आया। सूचना के आधार पर उसे ग्राम जावर के डेरों से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों मुल्ला पारदी, राजू, आर्यन और विवेक उर्फ चावलिया के नाम बताए, जो खंडवा के सिनेमा चौक स्थित अस्थायी डेरों में रहते थे। कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि विवेक उर्फ चावलिया फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 25 हजार रुपये के चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी धीरज उर्फ दादिया के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे कुल 16 मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें