फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: 'हम ही सुरक्षित नहीं तो कैसे दिलवाएंगे न्याय, UP की घटना के बाद एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग'

Wed, 11 Sep 2024 07:27 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

बीते दिनों यूपी की एक वरिष्ठ महिला अधिवक्ता के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या किए जाने से देश भर के अधिवक्ता खासे नाराज चल रहे हैं, तो वहीं इसको लेकर देश के कई हिस्सों में वकीलों के द्वारा विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसी बीच मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर ब्लॉक में महिला अधिवक्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में वकीलों ने इसको लेकर विरोध स्वरूप रैली निकालते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।

खरगोन जिले के अभिभाषक संघ मण्डलेश्वर के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के कासगंज में बीते दिनों जिला कोर्ट की सीनियर अधिवक्ता मोहनी तोमर की दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने से अधिवक्ता जगत में गुस्सा देखा जा रहा है। इसी बीच उनकी हत्या से आहत अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय से लंच ब्रेक के बाद रैली निकालते हुए मंडलेश्वर एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे, जिसके बाद वकीलों ने एसडीएम अनिल जैन को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। इस दौरान ज्ञापन का वाचन जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कार्तिक जोशी ने किया तो वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में जिले के अधिवक्ता भी मौजूद थे।

हम ही सुरक्षित नहीं तो कैसे दिलाएंगे न्याय
वहीं, ज्ञापन देने पहुंची महिला अधिवक्ता निशा कौशल ने बताया कि हम लोग अधिवक्ता प्रेटेक्शन एक्ट को लागू करवाने को लेकर आज ज्ञापान देने आए थे और अभी इसकी जरूरत इसलिए पड़ी कि आए दिन वकीलों के साथ घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, जिनमें लड़ाई झगड़ा हो या महिला अधिवक्ताओं के साथ कई सारी घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में यदि हम अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो किसी और को किस तरह से न्याय दिला पाएंगे और अभी जिस तरह से यूपी में एक मामला सामने आया है कि एक महिला अधिवक्ता को गेट पर ही से उठा कर ले गए और उनका रेप कर उन्हें बड़ी बुरी तरह से नाले के पास फेंक दिया गया। यह हम लोगों के लिए बहुत बुरी और शर्मनाक बात है। इसलिए हम लोग चाहते हैं कि अधिवक्ताओं के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें