फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: पड़ोसी के घर चोरी की और संदूक घर के पीछे गाड़ दिया, सीसीटीवी कैमरे से हुआ खुलासा, पकड़ी गईं चोर

खरगोन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो गरीब महिलाओं ने अपने पड़ोसी के घर से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी भरी पेटी चुरा ली। उसे अपने घर के पीछे जमीन में गाड़ दिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। 

यह घटना खरगोन जिले के कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के खलटाका चौकी की है। निमरानी बैड़ी निवासी गेंदा बाई ने पुलिस को शिकायत की कि उनके घर से 4.10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 55,000 रुपये नगद चोरी हो गए हैं। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  खलटाका चौकी प्रभारी राजेंद्र आवास्या के अनुसार, पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें दो महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। इनकी पहचान मुन्नी पति सलमान मेवाती और शबनम पति अमजद मेवाती के रूप में हुई, जो फरियादी महिला की पड़ोसी थीं। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली। 

आर्थिक तंगी की वजह से की चोरी 
दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहती हैं। गेंदा बाई से उनके संबंध भी अच्छे थे। इस वजह से दोनों का उनके घर आना-जाना भी था। पुलिस ने दोनों संदेही महिलाओ से पूछताछ की। उन्होंने चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किए सभी सोने-चांदी के गहने जब्त कर लिए। आरोपी महिलाओं ने गहनों और नगदी से भरा संदूक अपने घर के पीछे एक गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। उनके घर में राशन के लिए भी पैसे नहीं थे। 
  खलटांका चौकी प्रभारी, मामले की जानकारी देते हुए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें