फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: श्री काल भैरव जन्माष्टमी, भव्य शृंगार के साथ ही कन्या पूजन और भंडारों का भक्तों ने लिया आनंद

Sat, 23 Nov 2024 08:38 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

नकारात्मकता और बुरी शक्तियां को दूर रखने की कामना को लेकर शनिवार को शहर सहित समूचे जिले में श्री काल भैरव जन्माअष्टमी बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस दौरान प्रदेश के खरगोन नगर स्थित छोटे बड़े सभी भैरव मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। पर्व के चलते कहीं भंडारे तो कहीं शृंगार एवं आतिशबाजी कर बाबा भैरवा नाथ को प्रसन्न किया गया।

खरगोन नगर के न्यू नूतन नगर स्थित श्री काल भैरव मंदिर में गजानंद एकता संघ द्वारा शनिवार को जन्माष्टमी पर्व पर कन्याभोज एवं भंडारे का आयोजन रखा गया। वहीं जन्माष्टमी पर्व पर हुए इस आयोजन को लेकर संघ के कैलाश माली ने बताया कि हमारे द्वारा पूरी समिति की ओर से और हमारे यहां के दान दाताओं की ओर से मिलकर, यहां करीब 20 से 21 सालों से लगातार हर वर्ष भैरव अष्टमी पर यज्ञ, कन्या भोज, हवन और भंडारा करवाया जाता है। इस आयोजन में शामिल होने यहां करीब 3 हजार से अधिक लोग हर साल आते हैं।

आज के पर्व पर हुए शृंगार को लेकर उन्होंने बताया कि, यहां आज मंदिर में विराजित बाबा भैरव का भव्य चोला शृंगार किया गया है। इस दौरान पहले तो मंदिर को फूलों से सजाया गया। इसके बाद हुए हवन पूर्णाहुति के बाद कन्याभोज करवाया गया, और फिर उसके बाद यहां हमने भंडारा प्रसादी का आयोजन करवाया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे जिन्होंने दर्शन के बाद प्रसादी ग्रहण की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें