फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: खरगोन में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त के सामने ही युवकों ने की हैवानियत, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 07:06 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वीरान क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से उसके दोस्त के सामने ही सामूहि दुष्कर्म करने का बड़ा मामला सामने आया है। हालांकि मामला दीपावली पर्व के दौरान बीते 30 अक्तूबर को शाम करीब 07:30 बजे का है, जिसमें बालिका की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए देर रात तक चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था है। अगले ही दिन उनसे पूछताछ कर गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



जानकारी के अनुसार नगर की एक 16-17 वर्षीय नाबालिग छात्रा अपने मित्र के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। इस दौरान पहले तो आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए बालिका से उसके नाबालिग दोस्त के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बालिका ने ही थाने पहुंचकर आरोपियों की नामजद शिकायत दर्ज कराई थी।



इधर, इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए खरगोन एडिशनल एसपी मनोहर सिंह बरिया ने बताया कि यह घटना 30 तारीख की है। एक नाबालिक बालिका की ओर से बताया गया कि उसके साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके बाद थाना खरगोन में बीएनएस की धारा 64 (1), 70(2), 115(1), 308(2), 126(2) और 351(3) के साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6 और 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। उसके बाद इस मामले की जांच महिला डीएसपी वर्षा के द्वारा कराई गई थी। घटना से जुड़े सभी आरोपियों को भी उसी दिन देर रात के वक्त में हिरासत में ले लिया गया था, जिन्हें फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें