फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: सावन महीने के तीसरे सोमवार ओंकारेश्वर पहुंचे महाराष्ट्र के युवक को डूबने से बचाया, वीडियो आया सामने

Mon, 05 Aug 2024 08:34 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बाबा ओंकार के दर्शन करने भारी भीड़ जुटी थी। इस दौरान यहां पहुंचने वाले कई श्रद्धालु नर्मदा मैया में डुबकी लगा रहे थे। तभी अचानक यहां के ब्रम्हपुरी घाट पर दोपहर के समय एक युवक डूबने लगा। हालांकि, गनीमत रही की जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे और यहां स्थित सभी घाटों पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी। युवक को डूबते देख एसडीआरएफ के जवान सचिन उपाध्याय तुरन्त नाविक गणेश वर्मा, अनिल वर्मा और विजय भोई के साथ मिलकर नदी की तेज धारा के बीच नाव के जरिए पहुंचे। जहां से डूब रहे युवक को रस्सी के सहारे नाव से पकड़ते हुए घाट तक सुरक्षित लेकर वापस आए। इस घटना का एसडीआरएफ के जवान सचिन ने एक वीडियो भी बनाया है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार युवक विजय निवासी महाराष्ट्र अपने साथियों के साथ तीर्थनगरी आया हुआ था। जहां वह स्नान करने के दौरान तेज बहाव के चलते गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें