फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: जंगलों में ग्रामीणों को मिले अनोखे पत्थर, चुम्बक चिपकने से लौह अयस्क होने का दावा, लैब में होगी जांच

Wed, 12 Mar 2025 10:27 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में जहां हाल ही में सोने के सिक्के मिलने का मामला सामने आया था, तो वहीं अब निमाड़ के ही खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र किल्लोद में लौह अयस्क से भरपूर अनोखे पत्थर मिलने की बात सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीण यहां के बैकवॉटर में मिले इन पत्थरों को लेकर जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। जहां खनिज अधिकारी को इन पत्थरों की जांच के निर्देश दिए गए हैं, वहीं ग्रामीणों की मानें तो इन पत्थरों में लोहे की तरह के गुण हैं, जो कि चुंबक में चिपक जाते हैं। इसलिए इसकी जांच कराया जाना जरूरी है। हालांकि यह तो अब जांच के बाद ही सामने आ सकेगा कि इस क्षेत्र मैं लौह अयस्क जैसी खनिज संपदा मौजूद है या नहीं लेकिन फिलहाल यह मामला पूरे जिले में कौतूहल का विषय बना हुआ है।



खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल किल्लौद ब्लॉक के कुकढाल गांव के जंगलों के नर्मदा बैकवॉटर में इन दिनों लौह तत्व के पत्थर मिलने की खबर ने पूरे जिले को चोंका दिया है। ग्रामीणों ने ऐसे पत्थरों को संग्रहित किया है, जिनमें चुंबक चिपकाने पर चिपक रहा है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि पानी की लहरें टकराने से टापू के अंदर से पत्थर निकले हैं। इन पत्थरों में लोहे की धातु जैसा कुछ अव्यव मौजूद हैं। इसमें चुंबक भी चिपक रही है। ये आयरन जैसी कुछ चीज है। कुकढाल गांव के ग्रामीण पत्थरों को लेकर कलेक्टर और खनिज विभाग पहुंचे थे। जहां पर कलेक्टर ने खनिज विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता ने जेल में लगाई फांसी, चार दिन पहले कोर्ट ने दी थी सजा

किल्लोद ब्लॉक से आए ग्रामीण गिरवर सिंह राजपूत ने बताया कि हम किल्लोद ब्लॉक के ग्राम गरबेड़ि से आए हैं। हमें कुकढाल के जंगल मे कुछ अजीब पत्थर मिले हैं। यह इलाका इंदिरा सागर बैकवॉटर रोड फॉरेस्ट से लगा हुआ है। हम लोग अमावस्या पर स्नान करने बैक वाटर में गए थे। वापस लौटते समय हमारी नजर कुछ अजीब से दिखने वाले पत्थरों पर पड़ी। उन पत्थरों को हमने उठा कर देखा तो उनका वजन अधिक लग रहा था, और वह लोहे की तरह नजर आ रहे थे। जब हमें शंका हुई तो उन पत्थरों को हम अपने साथ घर ले आए और हमने उनमें चुंबक चिपका कर चेक किया तो, पत्थर पर चुंबक चिपकने लगा। इसके बाद हमने खनिज विभाग से संपर्क किया और उन्हें जानकारी दी। वहीं उन्होंने कहा कि इन पत्थरों को अब हम खंडवा लेकर आए हैं। हमने मोबाइल पर मेटल डिटेक्टर एप के जरिए भी चेक किया है। जिसमें सामान्य पत्थर पर कोई रिएक्शन नहीं आ रहा है। लेकिन इन पत्थरों पर एप रिएक्ट कर रहा है। 

ये भी पढ़ें- ओंकारेश्वर में मन रहा फाग उत्सव, भीड़ को देखते हुए ज्योतिर्लिंग मंदिर के प्रसादालय में भी हुआ बदलाव

इधर इस मामले में खण्डवा अपर कलेक्टर काशीराम बडोले ने जानकारी देते हुए बताया कि किल्लौद ब्लॉक के कुकढाल गांव में ग्रामीणों को कुछ अजीब किस्म के पत्थर मिले हैं। जिन्हें जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा जा रहा है। वहां की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें