फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा लाइटिंग से जगमगाया इंदिरा सागर डैम, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Updated Thu, 15 Aug 2024 11:49 AM IST

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक में स्थित एशिया की सबसे बड़ी जलाशय परियोजना, इंदिरा सागर बांध, 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में जगमगा उठा। बांध प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष तिरंगा लाइटिंग की व्यवस्था की, जिससे बांध की भव्यता और भी बढ़ गई। इस रंगीन दृश्य ने उपस्थित लोगों को मोहित कर दिया और देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। इंदिरा सागर बांध पर तिरंगे की लाइटिंग न केवल बांध की खूबसूरती को बढ़ा रही थी, बल्कि यह दर्शा रही थी कि कैसे देश के अलग-अलग हिस्से अपने अनूठे तरीकों से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं।    

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें