फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: आजादी का 78वां महोत्सव, राज्य मंत्री लोधी ने ली स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में परेड की सलामी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Updated Thu, 15 Aug 2024 11:45 AM IST

 देशभर में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खंडवा जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ, जहां संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा।

इस दौरान जिले के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

मंत्री लोधी की शुभकामनाएं
खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने जिले, प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'आजादी के अमृतकाल में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। हम सब उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र एवं सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को विकसित बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प लें। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मैं सभी स्वतंत्रता सेनानियों और भारत माता के वीर सपूतों को नमन करता हूं'।

     

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें