फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: जिले में प्रचंड गर्मी का कहर, ओवरहीटिंग के चलते डंपर में लगी भीषण आग; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Wed, 20 May 2026 08:57 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश सहित पूरे निमाड़ अंचल में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच बुधवार दोपहर खंडवा जिले के खंडवा-मूंदी मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बालाजी क्रेशर से रेत भरकर खंडवा आ रहा एक डंपर अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा डंपर धू-धू कर जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे डंपर बालाजी क्रेशर से रेत लेकर खंडवा की ओर आ रहा था। इसी दौरान मूंदी रोड पर भीषण गर्मी के चलते डंपर का इंजन अत्यधिक गर्म हो गया। अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए डंपर को सड़क किनारे रोका और तुरंत बाहर कूद गया।

पढ़ें:  ट्विशा शर्मा के परिवार को अदालत से लगा झटका, दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग खारिज आग लगते ही सड़क पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने रेत डालकर भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज गर्मी और हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई। देखते ही देखते पूरा डंपर जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जल चुका था। दमकल कर्मियों ने शेष हिस्सों पर पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक खंडवा-मूंदी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। घटना के बाद डंपर मालिक ने बताया कि हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन का ओवरहीट होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौरान भारी वाहनों के इंजन जल्दी गर्म हो जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को नियमित अंतराल पर वाहन रोककर इंजन ठंडा करना चाहिए और कूलेंट व ऑयल का स्तर जांचते रहना चाहिए। साथ ही वाहनों में अग्निशामक यंत्र रखना भी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें