फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: खंडवा में नहीं होगा जलसंकट, खेत का पानी खेत और गांव का पानी गांव में रहेगा, प्रशासन कर रहा पहल

Wed, 06 Aug 2025 09:40 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश का खंडवा जिला जल संचय जन भागीदारी अभियान में मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में नंबर वन रहा है। इसको लेकर बीते माह प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव के द्वारा खंडवा जिले को सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद भी लगातार खंडवा जिला प्रशासन अपनी पहचान को बनाए रखने के लिए कमरतोड़ मेहनत कर रहा है। इसी के चलते जहां एक ओर समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ जिला कलेक्टर स्वयं मीटिंग लेकर उन्हें पानी बचाने को लेकर प्रेरित कर रहे हैं, तो वहीं वे खुद भी जिला मुख्यालय से निकलकर गांव गांव तक पहुंचकर, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बारिश के पानी को संग्रहित करने को लेकर समझाइश देते नजर आ रहे हैं।

सभी पक्की छतों पर लगे रूफ वाटर हार्वेस्टिंग
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि, जल संचय जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत ही जो अमृत संचय अभियान की शुरुआत की गई है। इसको लेकर सबसे पहले तो जिला प्रशासन का यही प्रयास रहेगा कि जिले की जितनी भी पक्की छते हैं, सभी पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग को आमजन की सहायता से इंस्टॉल करवाया जाए। इसके साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग के अलग-अलग स्ट्रक्चर वहां की जलवायु स्थितियों को देखकर किस तरह से हम बना सकते हैं, जैसे की खेत, तालाब, अमृत सरोवर, पुष्कर तालाब, डग आउट पॉन्ड यह सभी पर भी विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें