फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: '500 रुपये दो वरना ठेला हटेगा', मोमोज ठेला संचालक ने भाजपा नेताओं पर लगाए हफ्ता वसूली के आरोप

Sat, 09 May 2026 09:43 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के घंटाघर चौक पर गुरुवार देर रात मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक के साथ कथित हफ्ता वसूली और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ठेला संचालक ओकेन्द्र कुशवाह ने आरोप लगाया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा और नगर निगम की एमआईसी सदस्य उषा दिनेश पवार के भतीजे विजय पवार द्वारा उससे रोजाना 500 रुपये की वसूली की जाती थी। युवक का आरोप है कि पैसे देने से मना करने पर अतिक्रमण के नाम पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर नगर निगम के माध्यम से उसका ठेला हटवा दिया जाता था। साथ ही गाली-गलौज और धमकाने जैसी घटनाएं भी होती थीं। पीड़ित का यह भी कहना है कि अब उसकी जगह पर दूसरा फास्ट फूड ठेला लगवा दिया गया है। मामले की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश की कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ठेला संचालक ओकेन्द्र कुशवाह सहित दूसरे पक्ष के जीवन डिंडोरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया।

पढ़ें: मास्क लगाकर लाइब्रेरी में घुसा चोर, छात्रा का लैपटॉप लेकर हुआ फरार; सीसीटीवी में कैद हुई घटना घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोग ठेला संचालक के समर्थन में सामने आए। लोगों का आरोप है कि घंटाघर क्षेत्र में ठेले, गुमटियां और सिलाई मशीन लगाने वाले कई लोगों से भी कथित रूप से हफ्ता वसूली की जाती है। वहीं लोगों ने पुलिस और नगर निगम प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने इस इलाके को नो-वेंडर जोन घोषित कर रखा है, इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में ठेले और गुमटियां संचालित हो रही हैं। इस मामले पर खंडवा पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि अभी तक किसी ने उनसे औपचारिक शिकायत नहीं की है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति लिखित शिकायत करता है तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की गलती या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों को उसका परिणाम भुगतना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें