फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: 'बस तुम घर लौट आओ...' नाराज होकर गए पति को वापस बुलाने पत्नी ने ऐसे की मिन्नतें; वीडियो वायरल

Wed, 15 Jan 2025 05:36 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

रूठना-मनाना तो पति-पत्नी के बीच चलता रहता है। छोटी-मोटी बातों को लेकर कभी-कभी आपसी नोकझोंक और विवाद होना सामान्य बात है। इस दौरान कभी रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति को जतन करते देखा जा सकता है, तो कभी गुस्साए पति को मनाने के लिए पत्नी मिन्नतें करती नजर आती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पदम नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती घर छोड़कर गए अपने नाराज पति को मानने की कोशिश कर रही है। वायरल वीडियो में वह पति से कहती दिखाई दे रही है कि 'तुम मुझे जहां, जैसे रखोगे वैसे रह लूंगी, बस तुम घर लौट आओ'।

दरअसल, यह वीडियो कुछ दिन पुराना है, जब एक युवती पदम नगर थाने में अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। महिला निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है और उसका पति कारपेंटर है। दोनों ने कुछ साल पहले लव मैरिज की थी। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। जिससे नाराज पति घर छोड़कर कहीं चला गया।

उसके वापस घर लौटकर आने को लेकर बनाए गए वीडियो में युवती अपने पति से भावुक अपील करती दिख रही है। वह कह रही है- अब मैं कभी हाथ नहीं काटूंगी, ऐसी कोई हरकत नहीं करूंगी जिससे तुम्हें दुख पहुंचे। मैं तुम्हारे घरवालों को भी कुछ नहीं बोलूंगी। तुम जहां भी हो, वापस आ जाओ। हम अच्छे से रहेंगे। मुझे न तुम्हारे घरवालों से मतलब है, न मेरे घरवालों से। तुम मुझे जहां, जैसे रखोगे वैसे रह लूंगी। बस तुम घर लौट आओ।

खंडवा सिटी एसपी अभिनव कुमार बारंगे ने बताया कि पदम नगर थाने में एक महिला ने अपने पति के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। गुम इंसान की दस्तयाबी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें