फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: ओंकारेश्वर सोलर प्लांट का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण, बोले- बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Updated Sat, 04 Jan 2025 07:40 PM IST

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री उपभोक्ता ममले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं मध्यप्रदेश के नवीन उपकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने पहुंचे थे। वे हेलीकॉप्टर से तीर्थ नगरी के कोठी हेलीपैड पर उतरे, वहां पहुंचने पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं विधायक नारायण पटेल सहित भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने स्वागत किया। उसके बाद ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर उन्होंने बाबा ओमकार के दर्शन किए, वहां उनका दर्शन और पूजन पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने करवाया। दर्शन के बाद मंदिर में प्रबंधक ट्रस्टी राव देवेंद्र सिंह ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति और नगर भाजपा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।



हेलिकॉप्टर से किया सोलर प्लांट का हवाई सर्वेक्षण 
इधर, ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री सहित प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला यहां के एखण्ड ग्राम स्थित देश के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट। ओम्कारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने पहले हेलिकॉप्टर के जरिये सोलर प्लांट का हवाई सर्वेक्षण किया। उसके बाद वे बोट के जरिए अधिकारियों और वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों के संग सोलर प्लांट का स्थल निरीक्षण करने पहुंचे। बता दें कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इसका वर्चुअली लोकार्पण किया था। वहीं, मंत्री शुक्ला ने कहा कि इस समय जमीन की उपलब्धता एक बड़ी समस्या है। इसलिए बेक वाटर पर यह पूरा प्रोजेक्ट बना है। इससे पर्यावरण का संरक्षण भी होगा। देश और प्रदेश के संयुक्त उपकरण में निहित इस प्रोजेक्ट को हम आगे बढ़ेंगे।

क्षेत्र के बेरोजगारों को प्रोजेक्ट में देंगे रोजगार
इसके साथ ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री शुक्ला ने कहा कि ओम्कारेश्वर डैम बनने से मान्धाता क्षेत्र के लोगों की क़ुरबानी को देखते हुए इस ओंकारेश्वर क्षेत्र को हमेशा ही बिजली मिले। उसके लिए जो भी होगा वो करेंगे। साथ ही ओंकारेश्वर के विकास के लिए भी जो जरूरी होगा वो करेंगे। यहां के विकास के लिए प्रोजेक्ट चल रहा है। देश में अन्य धार्मिक स्थानों जिनमें मथुरा, अयोध्या में भी प्रोजेक्ट चल रहा है। ओम्कारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों में जो शिक्षित बेरोजगार हैं, जिन्होंने अपना त्याग किया है। उन्हें प्रोजेक्ट में रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए बात करेंगे। इस प्राचीन आध्यात्मिक क्षेत्र में विकास हो ऐसा हमारा प्रयास रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें