फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: खंडवा में तालाब बने गड्ढे में डूबा 11 साल का अजीम, मौत; परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 09:52 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा में बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हुए गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय बालक अजीम की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की रामनगर चौकी के अंतर्गत चीरा खदान इलाके की है। बालक सोमवार दोपहर से लापता था। परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे। देर रात तालाब के पास उसके कपड़े और चप्पल मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने रात में तालाब में तलाश शुरू नहीं की और अंधेरा होने के कारण सुबह तलाश करने की बात कही। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने खुद बालक की तलाश शुरू की। निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौड़ समेत स्थानीय लोगों ने तालाब में खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद बालक पानी के अंदर मिला। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पढे़ं:  त्विषा का मौत से पहले भाभी को आखिरी मैसेज, CBI चार्जशीट में खुलासे; क्या लिखा? जानकारी के मुताबिक, चीरा खदान क्षेत्र में खुदाई से बने कई गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास कई कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं, लेकिन इन गड्ढों को बंद नहीं किया गया। बारिश के दौरान इनमें पानी भरने से ये जानलेवा हो जाते हैं। रहवासियों का दावा है कि इससे पहले भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने गड्ढों को तत्काल भरने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। खंडवा एडीएम काशीराम बडोले ने बताया कि बारिश से पहले ही जिला कलेक्टर ने ऐसे सभी गड्ढों को भरने के निर्देश दिए थे। इस मामले में नगर निगम आयुक्त को जांच के आदेश दिए गए हैं। जिस गड्ढे में बालक डूबा, उसे भी भरने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बालक के परिजनों को राजस्व नियमों के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें