फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: सड़क हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया नेशनल हाईवे जाम, प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Updated Sat, 21 Dec 2024 02:13 PM IST

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सड़क हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे में करीब तीन घंटे तक चक्का-जाम किया। मामले की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन सहित तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच ग्रामीणों को सड़क निर्माण के आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया और जाम खुलवाया है।

जानकारी के मुताबिक कटनी जिले के ग्राम द्वारा निवासी हरि यादव को घर लौटते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार मार दी थी। हादसे में उनके पैर में आए फैक्चर देख स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित होकर नेशनल हाईवे की सड़क में उतर पड़े और हंगामा मचाने लगे। घटना से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं, मामले की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पहुंचा तीन थानों की पुलिस बल सहित जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाला है।

स्थानीय ग्रामीण सतेंद्र गर्ग ने बताया कि हम सभी ग्राम द्वारा निवासी है जो लंबे वक्त से यहां रिंग रोड़ की मांग कर रहे है ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। यहां पूर्व में भी 7 से 8 सड़क हादसे हुए जिसमें कुछ लोग घायल तो कुछ मौत का शिकार बने है बावजूद इसके हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही, ऐसा ही आज हुआ जब गांव के हरि यादव घर लौट रहे थे तभी एक चार पहिया वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। उनके शरीर में गहरी चोटे आई और पैर फैक्चर हुआ है इसलिए हम सभी ग्रामीण नेशनल हाइवे की सड़क में उतर कर चक्का जाम करना पड़ा है। यहां तहसीलदार आए है और उन्होंने रोड़ बनाने का आश्वासन दिया है जिसके बाद सभी अपने घर लौट रहे है।

वही कटनी तहसीलदार अजीत तिवारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने चक्का-जाम किया था चूंकि यहां पहले गांव की एक सर्विस लेन थी जिससे ग्रामीण आया जाया करते थे लेकिन नेशनल हाइवे के चलते वो टूट गई है अब यहां पुनः सड़क बनाने की मांग रखी है लेकिन यहां फॉरेस्ट की जमीन फंसी होने के चलते पक्की सड़क नहीं बनाया जा सकता लेकिन कलेक्टर महोदय को मामले से अवगत करवाते हुए NHAI को निर्देशित किया गया कि गांव में कच्ची और मजबूत चलने लायक सड़क का निर्माण करवाया जाए। ग्राम वासियों को 15 दिन में काम होने का आश्वासन देते हुए मामला शांत करवाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें