फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: अवैध रेत उत्खनन का वीडियो वायरल, अधिकारी ने कहा- लीज की लेंगे जानकारी; गलत होने पर करेंगे कार्रवाई

Thu, 02 Jan 2025 02:05 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

अवैध रेत खनन को लेकर एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कटनी जिले के बड़वारा तहसील अंतर्गत ग्राम इमलिया की जीवन दायिनी उमरार नदी पर रेत का अवैध उत्खनन खनन करने की बात कही जा रही है। जिस पर संज्ञान लेते हुए खनिज विभाग के प्रभारी व संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने बताया रेत के अवैध खनन करने की जानकारी लगी है, जिसमें मशीनों से रेत निकाली जा रही, जिसकी जांच हम खनिज और राजस्व अधिकारी से करवाएंगे कि वहां उत्खनन की वैध लीज है या नहीं।, जिसके माइनिंग की टीम नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नदियों में मशीनों से रेत खनन होने पर जलीय जीव-जंतुओं पर संकट बनता है, इसकी भी जानकारी लेंगे। हालांकि कटनी जिले में सभी को सख्त निर्देश दिए है, जिसे लगातार माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन या बिना टीपी के गाड़ी मिलने पर कार्रवाई की जा रही है, जो यह निरंतर जारी रहेगा।

बता दें कि कटनी जिले में धनलक्ष्मी मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कटनी जिले रेत खनन का ठेका लिया गया है। जिन पर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के माध्यम से आरोप लगाए जा रहे है कि कटनी जिले की बड़वारा इमलिया उमरार नदी में धनलक्ष्मी मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है तथा जलीय जीव-जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फिलहाल वीडियो में कितनी सत्यता और कटनी जिला प्रशासन पूरे वायरल वीडियो में क्या कुछ कार्रवाई करता है ये देखना बाकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें