फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: ट्रेन में लूट से रोकने पर दो जीआरपी कर्मियों पर हमला, एक पर रॉड से मारा तो दूसरे पर बरसाए पत्थर

Sun, 19 Jan 2025 10:05 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो चुके है। वो चोरी, लूट की घटना को खुलेआम अंजाम देते हैं वहीं उन्हें कोई रोके तो जानलेवा हमला करने पर भी नहीं चूकते हैं। ताजा मामला जीआरपी थाने से सामने आया है।

बता दें कि ट्रेनों में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए दो जीआरपी जवानों की ड्यूटी गायत्री नगर पुलिया पर लगाई है। इसी दौरान प्रयागराज से अहमदाबाद जा रही साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन आउटर में रुक गई और चार बदमाश अचानक ट्रेन में चढ़कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे। ट्रेन में अचानक उठी चीख पुकार देख दोनों जीआरपी जवान रेलगाड़ी में चढ़ने लगे तभी एक बदमाश जीआरपी कर्मी श्याम बाबू सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वहीं दूसरे कर्मी के एक्शन में आते ही तीन आरोपी पीछे के दरवाजे से ट्रेन से कूद गए और लाइन किनारे पड़े पत्थर से हमला कर दिया। इसी बीच चारों आरोपी भी भागने में सफल रहा।

घटना में घायल हुए श्याम बिहारी सिंह ने बताया कि ट्रेन में चोरी की वारदात रोकते वक्त चार बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया था। इसमें दोनों ही जीआरपी कर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद थाना प्रभारी से लेकर अन्य स्टाफ को मामले से अवगत करवाते हुए उनकी तलाश शुरू करवाई थी। जीआरपी टीआई लालता प्रसाद कश्यप ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उनकी तलाशी शुरू कराई गई। इसी बीच आरोपियों को चिन्हित करने रेल विभाग के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो आरोपी चेहरे में कपड़े लगाए दिखाई दिए उनके गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें