फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा: कटनी में देशभक्ति के आगे फिकी पड़ी बारिश, तिरंगा लिए निकले वीडी शर्मा समेत हजारों छात्र

Wed, 13 Aug 2025 07:04 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तेज बारिश के बीच हजारों छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए स्थानीय सांसद वीडी शर्मा, विधायक संदीप जायसवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और बीजेपी नेता मौजूद रहे। यात्रा का शुभारंभ फॉरेस्ट ग्राउंड से हुआ, जो कोतवाली तिराहा, सुभाष चौक होते हुए कचहरी तिराहे पर संपन्न हुई। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सभी युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और बीजेपी कार्यकर्ता "इंकलाब जिंदाबाद" और "भारत माता की जय" के नारों के साथ करीब 2 किलोमीटर पैदल चले। सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूरा देश ऑपरेशन सिंदूर और हर घर तिरंगा अभियान पर गर्व महसूस कर रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को आजादी और राष्ट्रध्वज का महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि 146 करोड़ देशवासियों के स्वाभिमान और एकता के प्रतीक तिरंगे के साथ बारिश में भीगते कदमों ने शहर को तिरंगामय कर दिया।

पढ़ें: ट्रांसफॉर्मर से ऑइल चुराते चार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पीटकर किया अधमरा, फिर पुलिस को सौंपा
  हर गली, सड़क और चौराहे पर लहराता राष्ट्रध्वज यह संदेश दे रहा था कि मौसम चाहे जैसा भी हो, देशभक्ति की लौ कभी मंद नहीं हो सकती। सांसद ने बताया कि तेज बारिश के बावजूद हजारों बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में खजुराहो एवं स्थानीय सांसद वीडी शर्मा, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर, कलेक्टर, एसपी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नागरिक शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें