फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटनी पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत: शहडोल के विकास वर्ग में शामिल 383 स्वयंसेवकों से करेंगे संवाद; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Updated Wed, 20 May 2026 09:39 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत अल्प प्रवास पर कटनी पहुंचे। कटनी जंक्शन पर संघ के प्रांत प्रचारक, जिला प्रचारक सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने प्रोटोकॉल के तहत उनका स्वागत किया। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने VIP कक्ष में करीब 20 मिनट तक संगठन पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके बाद वे Z+ सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से शहडोल के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, शहडोल के सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस का तीन दिवसीय “विकास वर्ग” आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण वर्ग में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के लगभग 383 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। वर्ग में राष्ट्रहित, संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और वैचारिक मजबूती जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरसंघचालक मोहन भागवत स्वयंसेवकों से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शन भी देंगे।

पढ़ें: जिले में प्रचंड गर्मी का कहर, ओवरहीटिंग के चलते डंपर में लगी भीषण आग; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान बताया जा रहा है कि मोहन भागवत इतवारी-रीवा एक्सप्रेस से कटनी पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर कटनी जंक्शन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्टेशन परिसर से लेकर VIP कक्ष तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं। Z+ सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरा कटनी स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील दिखाई दिया। करीब 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। कटनी जंक्शन से लेकर उमरिया-शहडोल मार्ग तक जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए थीं। तीन दिवसीय विकास वर्ग के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों से भेंट कर राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विशेष मार्गदर्शन देंगे। संघ के इस कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें