फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: पहलगाम हमले पर बोले वीडी शर्मा, आतंकियों पर होगी अंतिम कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Updated Fri, 25 Apr 2025 10:18 PM IST

कटनी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि मोदी का संकल्प है कि पूरे आतंकी वो दुनिया के किसी भी कोने पर होंगे उन्हें चुन-चुन कर नेस्तनाबूत किया जाएगा। पूरा देश नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार के साथ है और आने वाले समय में भारत इन आतंकियों को कड़ा जवाब देंगे। इन आतंकियों पर अंतिम कील ठोकी जाएगी।

ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान से आए ये लोग वापस नहीं जाएंगे, सांसद के बयान ने चौंकाया, बोले- सरकार देगी नागरिकता

बता दें आज कटनी जिले डॉक्टर भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें शामिल होने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष व स्थानीय सांसद वीडी शर्मा कटनी पहुंचे थे। यहां बीजेपी नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए नगर निगम के विवेकानंद एडिटोरियम में शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी विधायक संजय पाठक, प्रणय पांडे सहित बीजेपी नेता भी शामिल हुए। बीजेपी विधायक संजय पाठक ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकियों की ये कायराना हरकत का जवाब पूरा देश देखेगा। अभी तो सिर्फ पांच अहम निर्णय हुए हैं तो पाकिस्तानियों का ये हाल है, लेकिन अभी तो पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार उन आतंकियों को जड़ से उखाड़ने का फैसला ले लिया है, जो होके रहेगा।

ये भी पढ़ें- पहलगाम घटना के विरोध में लोगों ने किया शहर बंद, आतंकियों के लिए की सख्त सजा की मांग

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अग्निवीर योजना को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि चार साल के लिए कोई जान की बाजी नहीं लगाएगा। इस सवाल पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनका तो काम ही है हर चीज में राजनीति करना, लेकिन पूरा देश नरेंद्र मोदी और बीजेपी के साथ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें