फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दो मंदिरों के बीच खोली शराब दुकान, हटाने को लेकर हंगामा, आबकारी अधिकारी को निगम अध्यक्ष ने दी चेतावनी

Thu, 24 Apr 2025 02:03 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी में एक बार फिर शराब दुकान बंद करवाने को लेकर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सड़कों पर उतर आए हैं। मामला जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र के मदन मोहन चौबे वार्ड का बताया गया है, जहां आबकारी अधिकारियों की सांठगांठ से नियम विरुद्ध शराब दुकान को शिफ्ट करते हुए दो मंदिरों के बीचों-बीच खोल दिया गया। शराब दुकान और कटनी मुड़वारा स्टेशन के बीच महज 20 मीटर की दूरी है, इसके बाद भी अधिकारियों ने अनुमति दे दी है।

नियम विरुद्ध खुली शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक भी मौके पर पहुंचे और शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग करने लगे।

ये भी पढ़ें:  बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी

महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में शराब दुकान खुलते ही रात-रात भर शराबी गाली-गलौज करते हैं, जिससे महिलाएं और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं, इसलिए वे इस दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने बताया कि दुकान अभी बंद करवा दी गई है, जब तक दुकान हटाई नहीं जाती, वे डटे रहेंगे। मेरी तहसीलदार से बात हुई है, उन्होंने जल्द से जल्द इसका निराकरण कराने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी, सिर पर गठरी, भक्तों को भगवान नागचंद्रेश्वर ने दिया बल, 118KM लंबी पंचक्रोशी यात्रा की तस्वीरें

बता दें कि कटनी जिले में नियम विरुद्ध शराब दुकान स्थापित करने का यह अब तक का तीसरा बड़ा मामला सामने आया है, जिसे लेकर लोग कई बार हंगामा और चक्का जाम जैसे प्रदर्शन कर चुके हैं। बावजूद इसके, आबकारी विभाग बिना जांच के ही दुकानों को शिफ्ट कर देता है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें