फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचलन, मुस्लिम महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Mon, 13 Oct 2025 02:23 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

RSS के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर आज कटनी जिले में तीन स्थानों से स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचालन निकाला गया है। जिनका जगह-जगह समाज सेवियों से पुष्प वर्षा करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया है।

सर संघ संचालक डॉ. अमित साहू ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कटनी जिले में तीन दिशाओं से दो-दो कड़ी में स्वयं सेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसका संगम मिशन चौक में किया गया इस दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बताया जा रहा है करीब 2500 स्वयंसेवकों ने पांच किमी पथ संचालन करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फॉरेस्टर प्लेट ग्राउंड पहुंचे हैं। यहां संघ का ध्वजारोहण के साथ मां भारती के जय घोष से पूरा वातारण गुंजायमान हो उठा।

ये भी पढ़ें-  गुरु शंकराचार्य प्रतिमा स्थल के पास खजाने की हलचल, बोरे में मिले हजारों लोटे, जानें मामला

तीनों दिशाओं से आने वाली स्वयंसेवकों का पथ संचालन का स्वागत मिशन चौक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने पुष्प वर्षा से किया है। प्रदेश संयोजिका शमीम बनो ने बताया कि RSS के पथ संचालन में शामिल दो से ढाई हजार स्वयं सेवकों ने जय घोष के साथ कदमताल करते हुए निकले, जिसका हमारी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिलाओं ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया है। बता दें पथ संचलन के दौरान शहर की सड़कों के दोनों ओर स्थानीय लोगों ने तोरणद्वार और पुष्पवर्षा से स्वयंसेवकों का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और गीतों से गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें