फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: तलवार दिखाकर दे रहा था धमकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने चंद घंटों में पकड़कर उतारी गुंडई

Mon, 30 Dec 2024 12:50 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

एमपी के कटनी जिले में मामूली विवाद में एक शख्स धारदार हथियार लेकर धमकी देने लगा। घटन का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा। मामला रंगनाथ थाना क्षेत्र के झर्रा टिकुरिया इलाके का बताया गया, जहां पुरानी रंजिश से उपजे विवाद को एक शख्स हाथ में तलवार लेकर झगड़ा करने जा पहुंचा। युवक जान से मारने की धमकी देता रहा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

तेजी से व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो वायरल होते ही रंगनाथ थाना प्रभारी ने मामले को संज्ञान लिया और आरोपी को चिन्हित करते भी चंद घंटों के भीतर ही हिरासत में लिया है। रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिस सोशल मीडिया में तलवार लेकर लोगों को डराता हुआ दिख रहा था, जिसे चिन्हित करते हुए उसे रामनिवास सिंह वार्ड स्थित घर से धारदार हथियार के साथ हिरासत में लिया है।

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अमर सकतेल के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध FIR दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आपको बता दे आरोपी और महिला सावित्री बाई का विवाद करीब 5माह पुराना बताया जा रहा है जिसकी शिकायत पूर्व में हुई थी लेकिन सबूत न मिलने के चलते आरोपी पुलिस के शिकंजे से बचकर निकल जा रहा था, लेकिन वीडियो वायरल होते आदतन बदमाश को पुलिस ने तलवार समेत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें