मध्यप्रदेश की सुर्खियों में छाया गौ सेवा प्रमुख हत्याकांड मामले पर नया मोड़ सामने आया है। जहां पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही संदिग्ध आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस जोसेफ के घर छापे के वक्त उसके पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल मंगलवार सुबह कैमोर थाना क्षेत्र के एसीसी गेस्ट हाउस के समीप मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच जैसे ही बजरंग बल पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक जब किसी काम से बड़ौदा बैंक के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की। गोलियां सिर और सीने में लगने से नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- कटनी गोलीकांड: नकाबपोश बदमाशों ने की बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश की हत्या, घटना CCTV में कैद
घटना के बाद एक्शन मोड ने आई पुलिस ने तत्काल आस पास लगे CCTV फुटेज से खंगालते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। हालांकि घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना के बाद पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस विषय में सीएम और डीजीपी से बातचीत की जाएगी। आपको बता दें नीलेश रजक लंबे वक्त से बजरंग दल में गौ सेवा प्रमुख रहे, उसके साथ वो वर्तमान ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रहे। वहीं घटना को लेकर विश्व हिंदू विश्व परिषद् ने भी X पर पोस्ट किया है।
इसमें दो संदिग्धों की पहचान प्रिंस जोसेफ और अकरम के रूप में हुई। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने देर शाम तक कई जगह दबिश दी। इसी दौरान प्रिंस जोसेफ के घर पुलिस पहुंची, जहां छापेमारी के दौरान उसके पिता ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से माहौल और अधिक गर्म हो गया। गोलीकांड और उसके बाद हुई आत्महत्या की घटना से कटनी और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वरिष्ठ अधिकारी हर पहलू से जांच में जुटे हैं और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- कटनी गोलीकांड में नया मोड़: आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश, एक के पिता ने फांसी लगाई; इलाके में तनाव
पूरे मामले पर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि नीलेश रजक को दो नकाबपोशों द्वारा खुलेआम एसीसी गेस्ट हाउस के पास गोली मारकर हत्या किया गया था। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पूरे घटनाक्रम के बाद कैमोर थाना प्रभारी अरविंद्र चौबे समेत प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।