फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: कटनी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरा राउरकेला का यात्री; एक पैर कटा

Sun, 04 May 2025 04:42 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी रेलवे जंक्शन पर रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। राउरकेला निवासी युवक अमर कुमार चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें उसका एक पैर कट गया और पीठ में गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, अमर कुमार अपनी बहन से मिलने कटनी आया हुआ था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह मिर्जापुर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचा, लेकिन गलती से किसी और ट्रेन में सवार हो गया। जब उसने अपनी गलती का अहसास किया तो चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पटरी पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा जबलपुर-रीवा इंटरसिटी ट्रेन के समय हुआ। युवक को पटरी पर गिरता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत ही यात्रियों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और स्टेशन पर तैनात RPF जवानों को सूचना दी। जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया।

पढ़ें: शहर में पुलिस का पैदल मार्च, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा; 10 आदतन अपराधियों पर जिलाबदर की तैयारी कटनी जिला अस्पताल की ऑन ड्यूटी डॉक्टर उमा भावना ने बताया कि अमर कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। उसका एक पैर कट गया है और शरीर पर अन्य गंभीर चोटें भी हैं। प्रारंभिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद उसे सर्जिकल विशेषज्ञों को रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। हादसे की सूचना अमर के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें