फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: झाबुआ दात्याघाटी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन की मौत, हाट बाजार कर कलमोड़ा लौट रहे थे ग्रामीण

Mon, 20 Oct 2025 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

झाबुआ जिले के दात्याघाटी क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां राजगढ़ हाट से लौट रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पारा–राजगढ़ रोड पर दात्याघाटी के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, कलमोड़ा गांव के कई ग्रामीण राजगढ़ हाट बाजार करने गए थे। लौटते समय रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन ग्रामीण ट्रॉली के नीचे दब गए। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने पारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-  ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, पति की हालत गंभीर

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सेवु डिंडोड, 8 वर्षीय कमल सेवु और 12 वर्षीय अनिल खेलु के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे और सड़क पर मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें