फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: झाबुआ में 19 वर्षीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी से छेड़छाड़, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

Fri, 21 Nov 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

झाबुआ शहर में 15 नवंबर की रात वेटलिफ्टिंग 19 वर्षीय खिलाड़ी से हुई छेड़छाड़ के मामले में वेटलिफ्टिंग में राज्य स्तर तक शहर का प्रतिनिधित्व कर चुकी युवती खिलाड़ी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर की रात युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। पुलिस ने मामला में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, पर पीड़िता का आरोप है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों से नरमी बरत रही है।

जीते हुए पदक लेकर थाने पहुंची खिलाड़ी
शुक्रवार को पीड़िता युवती थाने में वेटलिफ्टिंग में जीते हुए पदक साथ में लेकर बयान दर्ज कराने पहुंची। मीडिया से चर्चा में खिलाड़ी ने बताया, जब वह पानी पूरी खाने पहुंची तो उसके साथ बदतमीजी कर कमेंट्स पास किए, जिसका उसने विरोध किया तो विवेक, संदीप, अरविंद और गोलू निनामा नामक युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने घटना की जानकारी भाई को दी और मदद के लिए बुलाया तो आरोपियों ने 7–8 लोगों के साथ मिलकर उसे भी बेल्ट आदि से पीटा। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता का कहना है कि घटना में मारपीट करने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई की जाए।

आरोपियों को किया गिरफ्तार
इधर एडिशनल एसपी प्रतिपालसिंह महोबिया ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों में से एक को तो पहले ही राउंडअप कर लिया गया था, वहीं दो अन्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के ज्यादा होने के प्रश्न पर कहा कि पीड़िता के बयान एवं सीसीटीवी से मैच होने पर अगर आरोपी ज्यादा हुए तो उनके नाम जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें