फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बरगी बांध के नौ गेट खुलने से नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, महाकौशल में बारिश का कहर बरकरार

Sun, 06 Jul 2025 08:31 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

बरगी बांध के जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए 21 में से नौ गेट रविवार दोपहर खोल दिए गए। इसके कारण नर्मदा नदी के जलस्तर में लगभग पांच फीट की बढोतरी हुई है। बांध के नौ गेट को औसतन 1.33 मीटर खोला गया है।

गौरतलब है कि ऑपरेशन मैन्युल के अनुसार 31 जुलाई तक 417.50 मीटर रखा जाना प्रस्तावित है। बांध की अधिकतम जल भराव क्षमता 422.76 मीटर है। रविवार दोपहर 11 बजे बांध का जलस्तर बांध का जलस्तर 417.40 मीटर तक पहुंच गया था। बांध में 98 हजार 741 क्यूसेक पानी प्रवेश कर रहा था। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के गेट को खोलने का निर्णय लिया गया था। दोपहर 12 बजे बांध के नौ गेट को औसतन 1.33 मीटर तक खोला गया। खोले गए गेटों से 52 हजार 195 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के नौ गेट में से तीन गेट को दो मीटर, दो गेट को डेढ़ मीटर, दो गेट को एक मीटर तथा दो गेट को आधा मीटर खोला गया है।

ये भी पढ़ें- खतरे के निशान के करीब पहुंच जलस्तर, जोहिला बांध के चार गेट खोले गए, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

इसके कारण नर्मदा नदी के जलस्तर में लगभग पांच फीट की बढोतरी हो हुई है। बांध प्रबंधन ने लोगों से बाढ़ क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है। मानसून के सक्रिय होने के कारण महाकौशल क्षेत्र में बारिश का कहर बरकरार है। डिंडौरी, मंडला सहित जबलपुर में बारिश के कारण नर्मदा नदी सहित उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। इसके कारण बरगी बांध में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें