फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूज हादसा: पर्यटन विभाग के सचिव-एमडी के बयान दर्ज, न्यायिक आयोग के सामने साढ़े चार घंटे तक रखी जानकारी

Tue, 23 Jun 2026 08:41 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर स्थित बरगी बांध क्रूज हादसे की जांच जारी है। मंगलवार को जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग के समक्ष पर्यटन विभाग के सचिव तथा महाप्रबंधक ने अपने बयान दर्ज करवाए। दोनों अधिकारी के बयान दर्ज करने में साढ़े चार घंटे से अधिक का समय लगा।

गौरतलब है कि नर्मदा नदी के बरगी बांध में पर्यटन विभाग निगम द्वारा संचालित क्रूज डूब गया था। इस घटना में 13 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इसमें से आठ महिला, चार बच्चे तथा एक पुरुष था। इस हादसे की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा न्यायिक आयोग का गठन कर किया गया था। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय द्विवेदी को जांच के लिए नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें- मिलेगा इंसाफ?: लाचार वृद्धा हजार किमी दूर से पहुंची इंदौर, उखड़ती सांसें-नाक में डली नली भी नहीं रोक सकी राह

न्यायिक जांच के आयोग के समक्ष पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. इलैया राजा तथा पर्यटन विभाग निगम के एमडी दिलीप यादव सुबह 11.45 कलेक्टोरेट स्थित आयोग के कार्यालय पहुंचे। इसके बाद दोनों अधिकारियों द्वारा आयोग के हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय द्विवेदी के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए। दोनों अधिकारियों को बयान दर्ज करवाने में लगभग साढ़े चार घंटे का समय लगा।

आयोग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने बताया कि दोनों अधिकारी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच दो स्तर पर की जा रही है। पूर्व में कमेटी के समक्ष जिन लोगों ने बयान दर्ज करवाए हैं, आवश्यकता होने पर आयोग उनसे पुन: बयान दर्ज करेगा। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों को भी जांच के लिए बुलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम प्रारंभ होने वाला है। इससे बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। इसके मद्देनजर रखते हुए आयोग ने पर्यटन विभाग को घटना स्थल में क्रूज के मलबे तथा उसके इंजन को सुरक्षित स्थान में रखने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें