फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: 'सेक्स करोगी तो सैलरी मिलेगी', महिला ने बताए स्पा सेंटर का काला सच, जानें पूरा मामला

Thu, 06 Mar 2025 10:55 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर जिले के स्पा सेंटर में कार्यरत महिला कर्मचारी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि संचालक उस पर ग्राहकों के साथ सेक्स करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित महिला कर्मचारी ने स्पा सहित क्षेत्र में अन्य स्पा सेंटर में सेक्स कारोबार संचालित होने के आरोप भी लगाया है।

महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश दी थी। दबिश के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से कुछ युवकों को अभिरक्षा में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह चौथा पुल स्थित स्पा सेंटर में काम करती थी। संचालक उसकी सैलरी नहीं दे रहा है।

संचालक का कहना है कि काम करना है तो ग्राहकों से सेक्स करना होगा, तभी तुम्हें सैलरी मिलेगी। जितनी तुम्हारी सैलरी है, उतना तुम नहीं कमाती है। पीड़िता ने बताया कि क्षेत्र में संचालित अन्य स्पा सेंटर में भी सेक्स कारोबार संचालित हो रहा है।

ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस टीम को रॉयल स्पा सेंटर में दबिश दी थी। दबिश के दौरान कुछ युवकों को अभिरक्षा में लिया गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मसाज करवाने आए थे, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी शराब के नशे में थी और उसका सैलरी को लेकर संचालक से विवाद था। स्पा सेंटर में दबिश के दौरान कोई महिला कर्मचारी नहीं मिली थी। पुलिस की दबिश के दौरान स्पा सेंटर में पांच युवतियों के होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें