फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: निर्माणाधीन पुल से गिरे तीन मजदूर, पश्चिम बंगाल निवासी एक शख्स की घटनास्थल पर मौत; दो घायल

Mon, 26 Jan 2026 08:00 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

ललपुर-न्यू भेड़ाघाट के बीच नर्मदा नदी के ऊपर एनएचएआई द्वारा निर्माणाधीन ब्रिज में कार्य के दौरान सेंटिंग का एक हिस्सा गिर गया। सेंटिंग के साथ तीन मजदूर भी लगभग पचास फीट नीचे गिर गए। इस घटना में पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर तथा छत्तीसगढ़ निवासी एक मजदूर घायल हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी के ऊपर एनएचएआई द्वारा ललपुर-न्यू भेड़ाघाट के बीच पुल का निर्माण करवाया जा रहा था। निर्माणाधीन पुल से रविवार की रात लगभग साढे आठ बजे कार्य के दौरान सेटिंग के साथ तीन मजदूर गिर गए। इसमें एक पश्चिम बंगाल निवासी मुर्सलेम एसके पिता नुरुद्दीन (35) की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल निवासी रसल एसए तथा छत्तीसगढ़ निवासी राजेश्वर सिंह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। मर्ग दर्ज में दोषी पाए जाने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह के ध्वज फहराने पर क्यों मचा बवाल? कांग्रेस इस बात से है खफा

आसपास के लोगों ने बताया कि पुल के निर्माण कार्य में सुरक्षा नियमों की खुलकर अवहेलना की जा रही है। ऊंचाई में कार्य करने के बावजूद भी मजदूर को सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट तक उपलब्ध नहीं करवाए जाते थे। इसके अलावा अन्य कार्य में भी सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर मजदूरों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें