फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पर EOW का शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति खंगाल रही टीम

Tue, 16 Jun 2026 08:33 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। विजय नगर स्थित आवास समेत अन्य ठिकानों पर की गई जांच के दौरान टीम को फ्लैट, प्लॉट, कृषि भूमि, वाहन, जेवरात, बैंक खातों और निवेश संबंधी दस्तावेज मिले हैं। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा होने की बात सामने आई है।

डीएसपी मनजीत सिंह के अनुसार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने पर न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया था। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के विजय नगर स्थित आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

ये भी पढ़ें: मैहर सड़क हादसा: नागपुर जा रही स्लीपर बस ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत; एक युवक गंभीर घायल

कार्रवाई के दौरान टीम को एक फ्लैट, करीब 10 हजार वर्गफुट का प्लॉट और आंध्रप्रदेश में लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा चार दोपहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन, बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान बड़ी तादाद में सोने-चांदी के जेवरात भी मिले हैं। बरामद जेवरात और घरेलू सामान का मूल्यांकन कराया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सोना गिरवी रखकर बड़ी राशि का गोल्ड लोन लिया गया था। ईओडब्ल्यू यह पता लगाने में जुटी है कि बैंक में कितना सोना गिरवी रखा गया और उससे संबंधित वित्तीय लेन-देन का स्वरूप क्या था।

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान नगर निगम के एक ठेकेदार से जुड़े आर्थिक लेनदेन के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने संबंधित ठेकेदार के ठिकानों पर भी कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें