फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: राजुल ड्यूप्लेक्स में सनसनीखेज वारदात, महिला बिजनेस पार्टनर की हत्या के बाद युवक ने खुद को गोली मारी

Mon, 15 Jun 2026 09:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित राजुल ड्यूप्लेक्स में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार, गोरखपुर स्थित राजुल ड्यूप्लेक्स में संचालित ब्यूटी पार्लर से सामान लेने के लिए शक्ति कोहली पहुंची थीं। इसी दौरान फूटाताल निवासी 32 वर्षीय दीपेश राठौर भी वहां आ गया। दोनों के बीच कारोबार और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दीपेश ने पिस्टल से शक्ति को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मौजूद एक सहायिका ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दीपेश ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। घटनास्थल से हथियार सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन और संबंधित दस्तावेज भी जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

पढ़ें:  टाइगर रिजर्व के पास भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकराई; पांच लोगों की मौत मृतका शक्ति कोहली के जीजा शरद जाटव ने बताया कि दीपेश राठौर पहले फर्नीचर का व्यवसाय करता था। उसने शक्ति को भरोसा दिलाया था कि वह उनके ब्यूटी पार्लर का आकर्षक इंटीरियर तैयार करेगा और उसे शहर का प्रमुख पार्लर बनाएगा। इसी दौरान दोनों के बीच व्यावसायिक साझेदारी हुई। पिछले छह से सात महीनों से दोनों की बिजनेस को लेकर लगातार मुलाकातें हो रही थीं। परिजनों का आरोप है कि बाद में दीपेश के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिलने पर शक्ति ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। गोरखपुर सीएसपी एमडी नागोतिया के अनुसार, चार दिन पहले भी दोनों के बीच विजयनगर स्थित मुस्कान प्लाजा के एक फ्लैट में विवाद हुआ था। सोमवार को पार्लर में सामान लेने के दौरान फिर विवाद हुआ, जिसके बाद यह दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें